नाट्य मंचन से जीवंत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राः कल्लू सिंह राजपूत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 20, 2026

नाट्य मंचन से जीवंत होगी पीएम मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राः कल्लू सिंह राजपूत

सेवा संकल्प अभियान राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास

बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नमो सेवा - अनकही कहानियां कार्यक्रम का भव्य आयोजन नाट्य मंचन के माध्यम से किया जाएगा।   भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नाट्य प्रस्तुति के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, जनकल्याण के प्रयास और सुशासन से आए देशव्यापी बदलावों को अत्यंत


जीवंत और भावनात्मक रूप में जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा तक की पूरी यात्रा को संवाद, जीवंत अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के जरिए दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा।   

जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि नमो सेवा - अनकही कहानियां की प्रस्तुति को एक सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि मोदी जी की सेवा यात्रा और जनकल्याण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच सके। भाजपा का यह अभियान सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक और प्रभावी प्रयास है।इस प्रेस वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी उतराम सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू, ममता मिश्रा, अमित सेठ भोलू, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया तथा सोशल मीडिया संयोजक ओम प्रकाश समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages