रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 273 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 26, 2026

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 273 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

10 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, 763 युवाओं ने कराया पंजीकरण

फतेहपुर, मो शमशाद । सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शनिवार को ठा. युगराज सिंह विश्वविद्यालय में रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। मेले में रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं की भारी भीड़ रही। दस से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने किया। रोजगार मेले में करीब 763 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 273 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप से चयनित एवं शॉर्टलिस्ट किया गया।

मेले में आए अभ्यर्थियों को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह।

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की योग्यता और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार व चयन प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के वारंट ऑफिसर अमरेन्द्र कुमार जायसवाल और दुर्गेश सिंह ने युवाओं को अग्निवीर वायु भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए चयन प्रक्रिया, पात्रता और तैयारियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। इससे युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सेना में करियर बनाने के अवसरों की भी जानकारी मिली। कार्यक्रम का संचालन श्रेय शुक्ला व शशांक पाण्डेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जिला सेवायोजन कार्यालय के हर्ष लालवानी, सहायक सेवायोजन अधिकारी एमके यादव, हसमत अली, आशुतोष वर्मा, चन्द्रकिशोर, सुखनंदन सक्सेना, नीतू सिंह, वाईपी, संदीप, ललित कुमार, अतुल कुमार और रामा देवी का सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages