बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में गुरुवार दोपहर पुराने मकान की दीवार गिराते समय एक 42 वर्षीय व्यक्ति अचानक दीवार से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ने घायल को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पतवन गांव निवासी प्रेमचंद्र पुत्र वासुदेव (42) गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने पुराने मकान की दीवार गिरा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह दीवार से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर को दी। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल प्रेमचंद्र को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


No comments:
Post a Comment