सब रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण व राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

सब रजिस्ट्रार कार्यालय स्थानांतरण व राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा

व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, मो शमशाद । सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पुरानी तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने व राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार समाप्त किए जाने का मुद्दा व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारियों ने उठाते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी को संबोधित दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि संगठन की ओर से विगत दो वर्षों से लगातार मांग की जा रही है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पुरानी तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जाए, लेकिन अब तक केवल झूठे आश्वासन ही मिले हैं कोई सार्थक

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारी।

कार्रवाई नहीं की गई। मांग किया कि आमजन व अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पुरानी तहसील से तत्काल हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जाए। साथ ही राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु जवाबदेही व्यवस्था लागू की जाए। यदि मांगों पर समय रहते विचार न किया गया तो 28 सितंबर के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ताओं में अध्यक्ष श्रीराम पटेल, सुरेश सिंह यादव, श्रीराम पटेल, विनोद यादव, मो0 आसिफ, ज्ञानेन्द्र कुमार, मंगेश सिंह, मनीष सिंह, सै0 वजाहत हुसैन, चन्द्रपाल, शैलेष कुमार आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages