स्नातक निर्वाचन के मतदेय स्थलों पर कल तक दें सुझाव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 21, 2026

स्नातक निर्वाचन के मतदेय स्थलों पर कल तक दें सुझाव

राजनीतिक दलों ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नए बूथ बनाने की मांग उठाई

फतेहपुर, मो शमशाद । इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनपद के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की शुरुआत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की। इस दौरान स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदेय स्थलों की व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से बूथ बनाए जाने की

बैठक में भाग लेतीं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स।

मांग रखी। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार संबंधित तहसील के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदेय स्थलों में किसी प्रकार का परिवर्तन कराने अथवा कोई सुझाव देने की स्थिति में वे 23 सितंबर तक संबंधित उप जिलाधिकारी अथवा पदाभिहित अधिकारी के समक्ष लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का स्थलीय जांच के बाद नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। बैठक में मतदेय स्थलों को मतदाताओं के लिए सुविधाजनक बनाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर भी चर्चा हुई। अंत में जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्त की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages