रामपुर में जनसेवा की पहल, निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 17, 2026

रामपुर में जनसेवा की पहल, निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

नेत्र परीक्षण के साथ चश्मों का वितरण, मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड भेजा गया

बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रामपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से आंखों की जांच कराकर आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें उपचार संबंधी सलाह दी। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन एवं बेहतर उपचार के लिए चित्रकूट स्थित जानकीकुंड भेजने की व्यवस्था की गई।


गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से नेत्र परीक्षण और परामर्श की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह शिविर विशेष रूप से उपयोगी रहा। ग्रामीणों ने शिविर को जनहितकारी पहल बताते हुए निःशुल्क जांच, चश्मे और मोतियाबिंद के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages