पिपरगवां में सपा ने आयोजित की पीडीए पंचायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

पिपरगवां में सपा ने आयोजित की पीडीए पंचायत

संगठन विस्तार और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी बांदा की ओर से शनिवार को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरगवां में पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने पीडीए कार्यक्रम को जिले की ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कार्यक्रम की सराहना की।


बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने सपा सरकार के कार्यकाल की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक रामलाल प्रजापति ने कहा कि यदि 2027 में सपा की सरकार बनती है तो तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व प्रत्याशी किरण वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, जिला सचिव कुदरत उल्ला, जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’, शिवाकांत प्रजापति, शानू खान, बृजेश पटेल, अजीत पटेल, अजय चौहान ‘दादा’, इरफान खान, यशवंत यादव, चिरैया प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages