दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 15, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव के मोड़ के पास सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे बाइक सवार मुकेश (25 वर्ष) पुत्र नन्हेलाल प्रजापति, अरविंद प्रजापति (18 वर्ष) पुत्र अच्छेलाल, शिवकुमार प्रजापति (28 वर्ष) पुत्र देशराज, निवासी आहार थाना बबेरू, दूसरी बाइक सवार कंधी (45 वर्ष) पुत्र रामदयाल निवासी चरखारी घायल हो गये, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।


पुलिस ने बिना देर किए एम्बुलेंस की मदद से सभी चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बबेरू में भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) किया, और इसके बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages