तिंदवारी के छापर गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई
बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे वांछित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल एक आरोपी अंकित उर्फ अंकुल को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके साथी पवन उर्फ बल्ला को गुरुवार 17 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को ग्राम छापर में एक युवक का शव बरामद हुआ था। घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर थाना तिंदवारी में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी
के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। इसी क्रम में 16 सितंबर को तिंदवारी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंकित उर्फ अंकुल पुत्र रामसेवक निवासी माटा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार अंकित ने घटना में अपने साथी पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश निवासी माटा के शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को तिंदवारी पुलिस ने पवन उर्फ बल्ला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ बल्ला पुत्र रामप्रकाश, निवासी माटा, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, कांस्टेबल अमन मिश्रा एवं कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment