चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से महान क्रांतिकारी, राष्ट्रभक्त एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके जीवन, संघर्ष, विचारों, साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण किया। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और त्याग पर चर्चा की। तहसील संयोजक दुर्गेश द्विवेदी ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनका जीवन आज भी युवाओं को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, अपने कर्तव्यों के प्रति
जागरूक रहने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, साहस और सेवा भावना के साथ समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और उनका संघर्ष सदैव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आनंद जायसवाल, एसएफडी संयोजक रवि तोमर, नगर मंत्री गोलू, अंशु, आदर्श द्विवेदी, अनमोल पटेल, शुभम मिश्रा, विमल कुमार, प्रियांशु मिश्रा, अनिकेत पांडेय, गुलशन निषाद, सुखदेव मिश्र, पवन मिश्रा, हर्ष कुमार, कृष्ण कुमार, हर्ष शुक्ला, शिवम वर्मा और अमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment