अधिकारियों को समाधान के निर्देश
बांदा, के एस दुबे । बुधवार को रानी दुर्गावती सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद कराने, आपदा एवं अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का मुआवजा दिलाने तथा फसल बीमा के लंबित क्लेम का भुगतान शीघ्र कराने की मांग रखी। इसके अलावा पशु स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन एवं टीकाकरण, नलकूपों के विद्युत बिलों में अनियमितता दूर करने और नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का मुद्दा भी उठाया गया।
बैठक में बैंकों में लंबित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं अन्य कृषि ऋण की फाइलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग भी रखी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, प्रवक्ता बलराम तिवारी, शिवनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामदास साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मनरूप सिंह परिहार समेत संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment