भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से कराह रहा प्रदेश: सुरेन्द्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 28, 2026

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से कराह रहा प्रदेश: सुरेन्द्र

सपा सरकार बनते ही तीन सौ यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मिलेंगे चालीस हज़ार रूपए

फतेहपुर, मो शमशाद । भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में अराजकता व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शहर में हो रहे मानकविहीन सीवर लाइन का कार्य सरकार के बड़े भ्रष्टाचार का उदाहरण है। बिना लेवलिंग के स्तरहीन के कार्य से आने वाले समय में शहरवासियों को परियोजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा बल्कि जीवन नरक बना देगी। टेंडर गुजराती लोगों के पास है यदि ये कार्य बंद न किया गया तो बड़े पैमाने पर विरोध किया जायेगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से कही। पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के सामने बिजली की समस्याएं है। बरसात की वजह से खेती जलमग्न है कच्चे घर गिर रहे हैं, उसका मुआवजा अविलंब सरकार सुनिश्चित कर देने का काम करें। किसानों को

पत्रकारों से बातचीत करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।

खाद के लिए कई-कई दिन लाइन लगानी पड़ रही है। अपात्रों को पैसे लेकर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं जबकि पात्र दर-दर भटक रहे हैं। तहसील थाने लूट का अड्डा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से बिजली नहीं मिलती, बरसात से खेती जलमग्न है। कच्चे घर गिर रहे हैं। उसका मुआवजा अविलंब सरकार सुनिश्चित कर देने का काम करे। किसानों को खाद के लिए कई कई दिन लाइन लगानी पड़ रही है। अपात्रों को पैसे लेकर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पात्र दर दर की ठोकरें खा रहा है। तहसील व थाने में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता। अन्ना पशुओं का कहर छुपा नहीं है। हर घर जल योजना में भी घोटाले है। पानी की टंकी अब तक बनकर तैयार नहीं हुई जो बनी वो यह तो गिर गई हैं या नुमाइश के तौर पर खड़ी हैं। नौकरी की भर्तियों में पिछड़ों, दलितों के पद स्वजातियों को बांट कर पिछड़ों दलितों के हक को मारने का काम किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक लोगों को नौकरी छोड़कर ई-रिक्शा चलाओ कहकर युवाओं का अपमान कर रहे हैं। कहा कि जो सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम राम के न हुए चंदा चढ़ावा लूटने का काम किया वो जनता के क्या होंगे। सपा सरकार बनते ही युवाओं को पक्की नौकरी, मुफ्त शिक्षा, 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को 40 हजार रुपए बिना कार्ड के सभी का मुफ्त इलाज, थाने और तहसीलों से भ्रष्टाचार खत्म करने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, डा. रामनरेश पटेल, हीरालाल निषाद, सलमान अहमद, हीरा लाल, वीरेंद्र तिवारी जिला सचिव, नगर अध्यक्ष सुहैल खान हेमू आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages