हवन पूजन के साथ की प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 17, 2026

हवन पूजन के साथ की प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना

मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान 

जिले के 1550 बूथों में 10 हजार घर दीपक की रौशनी से जगमगाये 

बाँदा, के एस दुबे  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए हवन पूजन कर उनके दीर्घायु की कामना की गई l इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किये गये l भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में केन नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नदी किनारे एकत्र कूड़ा कचरा को साफ कर स्वच्छता का सन्देश दिया l कार्यक्रम में निखिल सक्सेना, अमित सेठ भोलू, दुर्गा चौरसिया, निर्मला गौतम, संतोष नायक, आनंदी साहू, आदि मौजूद रहे l तत्पश्चात महेश्वरी देवी मंदिर में यज्ञवेदी में


हवन पूजन कर मोदी जी के दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प और देश की प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की l इसी प्रकार जिला अस्पताल में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की उपस्थिति में आयोजित राकदान शिविर में दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया तथा अस्पताल में भरती मरीजों को फल देकर उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की l इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी व नरैनी में में भी रक्तदान शिविर आयोजित किये गये l इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के लगभग 1550 बूथों में लगभग 10 हजार दिए जलाये गये और मोदी जी के दीर्घायु की कामना की गई l इस अवसर पर पुष्कर द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, धीरेन्द्र सिंह धीरू, संतोष राजपूत, पंकज रैक्रवार, मालती बासूआदि मौजूद रहे l


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages