रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के पदाधिकारियों द्वारा अध्यापिकाओं को किया गया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 20, 2026

रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के पदाधिकारियों द्वारा अध्यापिकाओं को किया गया सम्मानित

कानपुर, प्रदीप शर्मा - रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स  के पदाधिकारियों ने शनिवार को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, महेन्द्र नगर की सभी अध्यापिकाओं को  अंगवस्त्र व माल्यार्पण पहनाकर क्लब अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित, कल्ब सचिव डॉ पुष्पा यादव  ने शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालीअध्यापिकाओं में प्रधानाचार्य खुर्शीदा


परवीन, रीतू गुप्ता, नीलम शुक्ला, मीनाक्षी पालित, फिरदौस जहाँ और शिक्षा मित्र उतरा शर्मा थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला, चार्टर सचिव मयंक गहोई, क्लब अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित, क्लब सचिव डॉ पुष्पा यादव, निवर्तमान क्लब सचिव संतोष गुप्ता, क्लब निदेशक डॉ डी के यादव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages