संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 1, 2026

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के एक शिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम में टेंडर प्रकरण की एसआईटी जांच के संबंध में नगर आयुक्त  अर्पित उपाध्याय  को ज्ञापन प्रेषित किया। समिति के सदस्य रमाकांत मिश्रा ने बताया कि संघर्ष समिति में  एसआईटी द्वारा जांच मे  नगर निगम परिसर में बार-बार प्रवेश कर मुख्य अभियंता कार्यालय में  बैठकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है  इससे कर्मचारियों में भय का वातावरण पैदा हो रहा है जिसकी वजह से कर्मचारी मुख्यालय से बाहर हो जाता है,  जिससे विकास कार्यों में भी


व्यवधान उत्पन्न हो रहा है  उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच दो विभागों, पुलिस विभाग द्वारा गठित एसआईटी एवं आयुक्त कानपुर  द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित 3 सदस्य समिति द्वारा की जा रही है जिसमें तकनीकी रूप से भीग्य अभियंता भी शामिल है । उन्होंने बताया कि कर्मचारी स्वतंत्र रूप से अपना कार्य नहीं कर पा रहा है। उन्होंने बताया कि  ज्ञापन में मांग की गयी  है कि उक्त प्रकरण में संस्था हित में उचित और न्याय प्रिय कार्रवाई की जाए ताकि नगर निगम का कार्य किसी तरह से प्रभावित न हो।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages