बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्र के भभुआ गांव स्थित आदर्श किसान इंटर कॉलेज में शिक्षक कक्ष व लाइब्रेरी के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा देवी पटेल और पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने स्वर्गीय पूर्व विधायक लाला देशराज सिंह पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोकगीत, देशभक्ति गीत व एकांकी प्रस्तुत कर
लोगों का मन मोह लिया। सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कॉलेज के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक रामबली सिंह ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता सत्यशरण वर्मा ने किया। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment