घटस्थापना मुहूर्त 11 अक्टूबर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 10, 2026

घटस्थापना मुहूर्त 11 अक्टूबर

शारदीय नवरात्र में प्रतिपदा तिथि में  घटस्थापना एवं देवी पूजा प्रातःकाल शुभ समय माना जाता है यदि किसी कारणवश यह समय उपलब्ध न हो, तो अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना करनी चाहिए । घटस्थापना के समय 11 अक्टूबर, रविवार को प्रातःकाल चित्रा नक्षत्र .तथा वैधृति योग दोनों ही विद्यमान हैं चित्रा नक्षत्र तथा वैधृति योग को टालने की सलाह दी जाती है, परन्तु इन्हें वर्जित नहीं किया गया है।  घटस्थापना  मध्याह्न से पूर्व प्रतिपदा के समय की जाती है। चित्रा नक्षत्र का प्रारम्भ 10 अक्टूबर को रात्रि  09:42 बजे से 11 अक्टूबर को रात्रि 10:32 बजे चित्रा नक्षत्र


समाप्त होगा, वैधृति योग का प्रारम्भ 10 अक्टूबर को रात्रि 10:02  बजे से 11 अक्टूबर को रात्रि 09:05  बजे वैधृति योग समाप्त होगा वैदिक द्रिक पंचांग अनुसार घटस्थापना मुहूर्त प्रात: 06:03 से प्रात: 09:56 कर सकते है और घटस्थापना अभिजित मुहूर्त दिन में 11:30  से दिन में 12:16 तक श्रेष्ठ है  

- ज्योतिषाचार्य - एस.एस.नागपाल, स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages