बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में एक दर्दनाक सामने आई है, जहाँ 11वीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित प्रभाकर नगर मोहल्ले का है। जहां की रहने वाली वैष्णवी उर्फ गौरी सोनी, पुत्री शिवचरन सोनी, उम्र करीब 16 वर्ष, कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम छात्रा अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते उसने घर के अंदर छल्ले में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। देर शाम जब परिजनों ने छात्रा को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई।
![]() |
| File Photo |
सूचना मिलते ही बबेरू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुवे रविवार रात पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा के मर्चरी हाउस भेज दिया। जिसका सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मृतका दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसके माता-पिता इंदौर में रहकर मजदूरी करते हैं, फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment