पैलानी /बांदा, के एस दुबे । पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ौली कलां निवासी कैलाश श्रीवास्तव के नाती 19 वर्षीय ज्ञानू श्रीवास्तव की मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। सबादा घाट पर हुई इस घटना के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ज्ञानू परिवार का इकलौता लड़का था। घटना के बाद जिला प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम और पैलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यमुना नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया। परिजन भी अपने लाडले की तलाश में जुटे रहे। लगातार प्रयासों के बाद आज युवक का पार्थिव शरीर बरामद कर लिया गया।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ज्ञानू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और गम का माहौल है। परिवार के इकलौते लड़के की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन, एसडीआरएफ टीम और पुलिस द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के बाद शव बरामद होने पर परिजनों को उसकी तलाश की चिंता से मुक्ति तो मिली, लेकिन अपने लाडले को खोने का असहनीय दुख परिवार को जीवनभर सालता रहेगा।


No comments:
Post a Comment