राज्य पुरस्कार के लिए 45 स्काउट-गाइड की दक्षताओं की हुई जांच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 13, 2026

राज्य पुरस्कार के लिए 45 स्काउट-गाइड की दक्षताओं की हुई जांच

राजकीय महाविद्यालय पाही में चार दिवसीय शिविर का समापन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : राजकीय महाविद्यालय पाही में मंगलवार को चार दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड जांच शिविर का समापन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार यादव ने समापन किया। शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 27 स्काउट और 18 गाइड शामिल रहे। इस दौरान राज्य पुरस्कार के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर प्रतिभागियों की दक्षताओं का मूल्यांकन किया गया। शिविर में सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज, बजरंग इंटर कॉलेज सपहा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शिवरामपुर, चित्रकूट इंटर कॉलेज, जनसेवा इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज कर्वी, राजकीय


बालिका इंटर कॉलेज राजापुर, कृषक इंटर कॉलेज भौंरी और श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल रेहुटिया के स्काउट-गाइड शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों के प्रशिक्षण, कौशल, अनुशासन, सेवा भावना और स्काउटिंग गतिविधियों में अर्जित दक्षताओं की जांच करना था। परीक्षक के रूप में कानपुर नगर के अनुज कुमार गुप्ता, कौशांबी की प्रेमलता वर्मा और प्रयागराज के अभिषेक कनौजिया व भावना मंगलूरकर ने निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। शिविर का संचालन एएसओसी शिव प्रताप सिंह के निर्देशन और जिला सचिव सुरेश प्रसाद की देखरेख में हुआ। डीओसी स्काउट ललित कुमार और डीओसी गाइड शहनाज बानो ने आयोजन में सहयोग किया। डीटीसी प्रेमचंद्र, राष्ट्रपति रोवर रामदयाल, स्काउट मास्टर जानकी शरण, रामबाबू वर्मा, दीपिका बरनवाल और राजेश सिंह भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं में प्राचार्य डॉ. अमित यादव तथा महाविद्यालय के कर्मचारियों का सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages