रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर में दस ने किया रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 13, 2026

रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर में दस ने किया रक्तदान

नई तहसील सभागार में लगा शिविर, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में नई तहसील सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार राजकुमार सिंह व डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में नायब तहसीलदार

रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते रेडक्रास चेयरमैन।

हिमालय सिंह, करन कुमार, नितिन कुमार श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, अंजू वर्मा, महेंद्र तिवारी, आकाश, अनुभव पटेल, जितेंद्र कुमार और अनुराग बाजपेयी शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि और रेडक्रॉस चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। एक बार रक्तदान करके चार लोगों की जान बचाने में मदद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप सामान्यतः प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की। शिविर में रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र के डॉ. डीके वर्मा, बृजकिशोर, गोविंद प्रसाद, कमला प्रसाद और अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages