सोलर पैनल प्रतिष्ठान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 21, 2026

सोलर पैनल प्रतिष्ठान का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के ढकौली रोड पर मंडी समिति के समीप मंगलवार को राज एंड एसोसिएट्स सोलर पैनल प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। हवन-पूजन के बाद मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के संचालक देवेश बाजपेई एवं मुकेश बाजपेई ने बताया कि लगातार बढ़ते बिजली बिल और बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में सौर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। सोलर पैनल के माध्यम से लोग बिजली खर्च में बचत करने के साथ ही बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से सोलर पैनल

प्रतिष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

लगवाने पर विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आम लोगों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हो रहा है। संचालकों ने कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को सोलर पैनल तकनीक के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कार्यक्रम के अंत में संचालकों ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजू प्रसाद बाजपेई, विनय तिवारी, सभासद बबलू सिंह, सुभाष, कोटेश्वर शुक्ला, विवेक नागर, सभासद ऋतिक पाल, सभासद सुनील गुप्ता, बच्चा तिवारी एवं भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages