कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा व रामलीला महोत्सव शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 21, 2026

कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा व रामलीला महोत्सव शुरू

नवयुवक जागरण मंच के रजत जयंती वर्ष पर होगा नौ दिवसीय आयोजन 

फतेहपुर, मो शमशाद । मलवां विकास खंड के रेवाड़ी बुजुर्ग स्थित सब्जी मंडी में नवयुवक जागरण मंच के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव का मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रामलीला महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। धार्मिक जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महोत्सव के प्रथम दिन जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी श्री आत्मानंद गिरि महाराज ने श्री शिव महापुराण कथा का रसपान कराया। उन्होंने शिव महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश

भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

डाला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजकों के अनुसार महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह नौ बजे रुद्राभिषेक व दोपहर दो बजे से श्री शिव महापुराण कथा आयोजित होगी। 23 अक्टूबर को वनवासी लीला, 24 अक्टूबर को धनुष यज्ञ तथा 28 अक्टूबर को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रशांत पाण्डेय, ग्राम प्रधान रवि मिश्रा, पीयूष दीक्षित, समाजसेवी अजीत कुमार सैनी सहित अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। इस अवसर पर नरेश कुशवाहा, रमाकांत सैनी, अशोक निषाद, छोटे यादव, रजय सिंह, नीरज अग्निहोत्री, अंकित, ऋतिक, लल्लू सहित श्रद्धालु व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages