बैंक शाखा प्रबंधकों को योजनाओं के लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी के दिए निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

बैंक शाखा प्रबंधकों को योजनाओं के लंबित आवेदनों के निस्तारण में तेजी के दिए निर्देश

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : सरकारी योजनाओं के स्वीकृत और वितरण में आ रही समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) कार्यालय में जनपद के बैंक शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई), एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी), पीएम सूर्यघर और पीएम स्वनिधि योजना आदि की समीक्षा करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता और परियोजना अधिकारी (यूपीनेडा) रजनीश पाण्डेय ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं, सूक्ष्म उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने लंबित आवेदनों के


कारण योजनाओं की प्रगति प्रभावित होने पर बैंकों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि लंबित आवेदन पत्रों की तत्काल जांच कर पात्र मामलों में स्वीकृति और ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। पीएम सूर्यघर और पीएम स्वनिधि योजना के अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए विशेष शिविर और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्धारित समयसीमा में योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए, ताकि जिले का प्रदर्शन संतोषजनक स्तर तक पहुंच सके। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages