गांधी जयंती पर बच्चों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

गांधी जयंती पर बच्चों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को दैनिक भारत कनेक्ट समाचार कार्यालय बांदा में बच्चों ने केक काटकर बापू का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को याद किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। केक काटने के बाद बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गांधी जयंती की


शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर दैनिक भारत कनेक्ट समाचार कार्यालय के ब्यूरो प्रमुख अंशू गुप्ता सहित पदाधिकारी, पत्रकार एवं शौर्य गुप्ता आरुष अनिका बच्चे  मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages