चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : विश्व अहिंसा दिवस समारोह-2026 के अवसर पर आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय संस्था की ओर से चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी में महात्मा गांधी युवा उद्यमी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक प्रिया मसाला के प्रोपराइटर एवं निदेशक बृजेश त्रिपाठी ने जिले के पांच उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र, माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा और बृजेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया। सम्मानित उद्यमियों में डेयरी क्षेत्र के कृष्णा डेयरी, फोटो कॉपी एवं प्रिंटिंग के सिंह फोटो कॉपी, लाई-मुरमुरा उद्योग की शारदा अग्रहरि (मऊ), होटल उद्योग के अरुण
गुप्ता तथा पोल्ट्री फार्मिंग के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह (प्यारा, मऊ) शामिल रहे। सम्मान-पत्र में उद्यमियों के स्वरोजगार के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन में योगदान को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उद्यमिता रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों के प्रयासों को सम्मानित कर नई पीढ़ी को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना रहा। संस्था अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, निदेशक बलवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में उद्यमी और युवा मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment