मंदिर के पुजारी पर जातिसूचक गाली देने और मारपीट का लगा आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की किया मांग
बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्योंजा का है, जहाँ मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, अभद्रता करने और मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया की , 18 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर ग्रामीण दुर्गा जी की पूजा-अर्चना करने गांव के पास स्थित बिंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे थे। आरोप है कि मंदिर के पुजारी रघुवेंद्र गुप्ता ने उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि 21
अक्टूबर 2026 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय रास्ते में मधुमक्खियों के हमले के बाद ग्रामीण मंदिर की तरफ भागे तो वहां मौजूद लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की और जातिसूचक गालियां देते हुए मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वही पुलिस , इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है, पुलिस का कहना है की जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। शिकायत करने के समय सतीश चन्द्र, अवधेश वर्मा, राकेश वर्मा, राजकरण वर्मा रामचंद्र, कलीचरण, सुनील, महेश कुमार, गोकुल वर्मा रंन्नो देवी,नीलम, संतोष कुमार,रजमन, लक्ष्मी, सुधा, विद्या देवी बधिनिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment