डीएम-एसपी ने मलवां थाने का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

डीएम-एसपी ने मलवां थाने का किया निरीक्षण

फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनने और पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को मलवां थाने का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना व हवालात समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में

थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम व साथ में एसपी।

पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को समय से राहत दिलाई जाए। इस मौके पर थाना प्रभारी, राजस्व लेखपाल सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages