रामचरितमानस पाठ के समापन पर हुआ भंडारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 22, 2026

रामचरितमानस पाठ के समापन पर हुआ भंडारा

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के राधानगर इलाके में स्थित धान मिल परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीराम का स्मरण किया और रामचरितमानस पाठ का श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित किया। पाठ के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ आसपास के लोगों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन दयाशंकर गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता की ओर से किया गया। आयोजन के दौरान परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। रामचरितमानस पाठ के माध्यम से भगवान

भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा व धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली की कामना की। रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में लोगों की सहभागिता से परिसर में धार्मिक व उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। आयोजक की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। धार्मिक आयोजन के माध्यम से लोगों को एक साथ आने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी मिला। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, अर्चना त्रिपाठी, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, बच्चा तिवारी, मंजू शुक्ला, दिनेश गुप्ता उर्फ गुड्डा, शुभम त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, विनोद चंदेल, मनोज द्विवेदी, सुरेश गुप्ता, रितेश कुमार उर्फ सोल्डी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages