महिला ने एक ही प्लाट की दोबारा रजिस्ट्री कराने का मढ़ा आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 27, 2026

महिला ने एक ही प्लाट की दोबारा रजिस्ट्री कराने का मढ़ा आरोप

डीएम से लगाई गुहार, 2006 में खरीदी जमीन पर निर्माण कराने से रोकने की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में जमीन संबंधी विवाद का एक मामला सामने आया है। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम नहदइया भैरमपुर निवासी सूरजमुखी पत्नी भोला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने खरीदे गए आवासीय प्लाट पर कब्जा दिलाने व कथित धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग की है। डीएम को दिए गए पत्र में पीड़िता के मुताबिक उसने 27 दिसंबर 2006 को चकिवा चौराहा स्थित हथगांव-आंबापुर रोड पर 20 बाई 30 फीट का प्लाट खरीदा था। आरोप है कि जब वह उक्त जमीन पर निर्माण करा रही थी, तब रमेश पुत्र राम सिंह ने उसे छत नहीं डालने दी और विवाद किया। इस मामले में वर्ष 2016 में थाना थरियांव में मुकदमा संख्या 12/2016 दर्ज कराया गया था, लेकिन महिला का दावा है कि अब तक मामले में आरोप पत्र अथवा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत नहीं की

डीएम को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित परिवार।

गई है। सूरजमुखी ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा पहले ही खरीदी जा चुकी भूमि का दोबारा बैनामा कराया गया। महिला के अनुसार प्रेम पुत्र रामसिंह और विक्रेता गुलाब ने कथित तौर पर साजिश के तहत 28 मई 2014 को उसी प्लाट का बैनामा कराया और इसके बाद 4 अगस्त 2014 को उसके एक हिस्से की भी रजिस्ट्री करा ली। महिला का आरोप है कि विपक्षी उसे अपनी जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहे हैं और प्लाट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उसने यह भी दावा किया कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और उसे कथित तौर पर डांटकर वापस भेज दिया जाता है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित रूप से दोबारा बैनामा कराने वाले क्रेता, विक्रेता और गवाहों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए तथा उसके खरीदे गए प्लाट पर कब्जा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages