भारतीय किसान यूनियन ने मनाया किसान जागृति दिवस
बांदा, के एस दुबे । भारतीय किसान यूनियन जनपद-बाँदा के तत्वावधान में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया गया। सबसे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष मनरूप सिंह परिहार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने चौधरी टिकैत जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित किसानों से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। वहीं जोनल प्रवक्ता बलराम तिवारी ने बाबा टिकैत को नमन करते हुए किसानों को
एकजुट होने के लिए प्रेरित किया, जबकि जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने आए हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनरूप सिंह परिहार, जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जोनल प्रवक्ता बलराम तिवारी, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल सहित सुवा राजाबली, राकतबहादुर साहू, मदन सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, रोहित द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, संतोष दीक्षित, अजय सिंह, शिव पूरन यादव, मैनालालाल साहू, अनूप दीक्षित, शान्तनु कुमार, उमेश कुमार पाठक, रवि प्रकाश तिवारी, संदेश सैनी, ओम प्रकाश यादव, शिव देवी, अनीता सोनी, आरती प्रजापति और सौरभ सिंह समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवालाल साहू ने की।
.jpg)

No comments:
Post a Comment