संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 5, 2026

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

मांगें पूरी न होने पर 9 से 11 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार और धरने की चेतावनी

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अपने कार्यों का संपादन किया। बताया गया कि 22 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के चित्रकूटधाम मंडल के मंडल महामंत्री पंकज नामदेव की अगुवाई में बांदा जिलाध्यक्ष डॉ. मिलेन्द्र सिंह एवं महामंत्री शोभित गुप्ता ने संविदा कर्मचारियों के साथ जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा को मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में सांकेतिक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल महामंत्री पंकज नामदेव ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 6 और 7 अक्टूबर को चित्रकूटधाम मंडल के सभी जनपदों में संविदा कर्मचारी काला फीता बांधकर विरोध जताते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 9, 10 और 11 अक्टूबर को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काम बंद कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने की बात कही गई है। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर प्रांतीय आह्वान पर संविदा कर्मचारी राजधानी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages