गाजे-बाजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
समिति ने देवी विमानों के अध्यक्षों को शील्ड, पटका एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बांदा, के एस दुबे । बड़ोखर खुर्द में श्री केंद्रीय नवदुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते हुए देवी भक्तों ने जयकारे लगाए। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान श्री केंद्रीय नवदुर्गा महोत्सव समिति की ओर से विभिन्न देवी विमानों के कमेटी अध्यक्षों को शील्ड, पटका एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।
विसर्जन यात्रा में कालका नवयुवक समाज समिति के राकेश खंगार, सुशील दुबे, नंदकिशोर खंगार, जितेंद्र, सूरज, अनूप एवं ओम सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। वहीं महादेव नवयुवक बाल समाज की ओर से उदितनारायण सिंह, आर्यन सिंह खंगार, रामबली सिंह एवं गंगा यादव ने सहभागिता की। इसके अलावा मां दुर्गा नवयुवक बाल समाज के सत्यम सिंह, गोलू सिंह, कुशल कुशवाहा सहित अन्य भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे की धुन और मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालु देवी प्रतिमाओं को लेकर श्री जमुनादास महावीरान स्थित तालाब पहुंचे, जहां विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण किशोर सिंह खंगार (कृष्णा), वरिष्ठ समाजसेवी इन्दवीर सिंह, राजेंद्र सिंह (बच्चू भइया), शिवनारायण सिंह, रामखिलावन सिंह खंगार, मुलायम दुबे, ओम सिंह खंगार, रोहित सिंह खंगार, चुंका नाना, सुखबीर सिंह खंगार एवं सुशील दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।


No comments:
Post a Comment