ओरन में मारपीट और तमंचे से फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, चार कारतूस व खोखा बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 21, 2026

ओरन में मारपीट और तमंचे से फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, चार कारतूस व खोखा बरामद

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे में मारपीट करने, अवैध तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, ओरन कस्बा निवासी कुलदीप शिवहरे ने शिकायत दर्ज कराई कि मंगलवार रात कुछ लोगों ने उनके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचे, तो आरोप है कि गोलू उर्फ नीरज द्विवेदी ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में धीरेन्द्र द्विवेदी, पुष्पेंद्र द्विवेदी


और देवेंद्र द्विवेदी भी शामिल बताए गए हैं। सूचना मिलने पर बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद गोलू उर्फ नीरज द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक बुद्धि सागर, कांस्टेबल अनिल पटेल और अरुण गुप्ता शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages