बबेरू कस्बे मे विराट इनामी दंगल का आयोजन, कई जिले से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 21, 2026

बबेरू कस्बे मे विराट इनामी दंगल का आयोजन, कई जिले से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के दंगल मैदान बुधवार की दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विराट इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, झांसी, मध्य प्रदेश, दिल्ली और आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल के दौरान आयोजकों ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती कराई, और उनके


प्रदर्शन पर जमकर इनाम दिए। मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी कुश्ती का भरपूर आनंद लिया। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। दंगल के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि बबेरू में विराट इनामी दंगल के आयोजन की परंपरा पिछले 180 वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages