आम रास्ते पर बाउंड्रीवाल और दरवाजा लगाकर रास्ता किया अवरुद्ध, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 30, 2026

आम रास्ते पर बाउंड्रीवाल और दरवाजा लगाकर रास्ता किया अवरुद्ध, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम सबादा में आम रास्ते पर कथित रूप से कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाने और दरवाजा लगा देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी वसीमुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर रास्ते से अवैध निर्माण हटवाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके पारिवारिक भाई नौशाद और इरशाद पुत्रगण सफीउद्दीन तथा अफसाना और नसीमा ने घर के सामने स्थित आम रास्ते पर बाउंड्रीवाल बनाकर दरवाजा लगा लिया है। आरोप है कि रास्ते से लगी उसके भाई की दीवार भी गिरा दी गई और अपनी दीवार आगे बढ़ाकर


आवागमन बाधित कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि वह मुंबई में रहता है। 17 अक्टूबर 2026 को डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी और फोन करके उसे मुंबई से बुलाया गया। इसके बाद वह 20 अक्टूबर को बांदा पहुंचा और उपजिलाधिकारी पैलानी व थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

वसीमुद्दीन ने आरोप लगाया कि नौशाद ने बाउंड्रीवाल और दरवाजा हटवाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित के अनुसार, थाना दिवस में भी शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब 29 अक्टूबर को वापस मुंबई जाने की मजबूरी के बीच उसने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से आम रास्ते की पैमाइश कराकर अवरुद्ध रास्ते को कब्जामुक्त कराने, बाउंड्रीवाल व दरवाजा हटवाने तथा जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages