उन्नाव सदर के विकास और जनसेवा का संकल्प निरंतर जारी
देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश उन्नाव सड़क से स्टेडियम तक, बिजली की समस्या से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक, गरीबों की सहायता से लेकर धार्मिक यात्राओं तक—उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता जी जनसेवा और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्नाव स्टेडियम के विकास, हॉस्टल, सड़कों के निर्माण, बिजली की समस्याओं के समाधान, ₹5 करोड़ की विधायक निधि से बिजली समस्या समाधान कार्य, पुलिया निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक कार्य जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वहीं, जरूरतमंदों के
लिए निःशुल्क कुंभ यात्रा, वृंदावन यात्रा, अयोध्या धाम यात्रा, निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन और स्वास्थ्य शिविर जैसी पहलें जनसेवा को एक नई पहचान देती हैं। विकास के कार्य इतने, जनसेवा के प्रयास इतने—कि उनकी गिनती करना भी संभव नहीं! जनता की समस्याओं को सुनना, जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना और उन्नाव सदर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही पंकज गुप्ता जी की प्राथमिकता है। सेवा ही संकल्प, विकास ही प्रतिबद्धता। उन्नाव सदर की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास, जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़ते कदम।


No comments:
Post a Comment