सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा शहर, रंगोली में दिखा राष्ट्रसेवा का संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 7, 2026

सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा शहर, रंगोली में दिखा राष्ट्रसेवा का संकल्प

आईटीआई से निकली यात्रा, जीजीआईसी में सजी विशाल रंगोली

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके सार्वजनिक जीवन के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिले में सेवा, राष्ट्रभक्ति और विकसित भारत का संदेश गूंजा। आईटीआई प्रांगण से विकसित भारत संकल्प सभा के साथ सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम के तहत विशाल रंगोली सजाकर राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत की परिकल्पना को जीवंत किया गया। 

दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह।

आईटीआई प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह, जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, बिंदकी विधायक राजेंद्र पटेल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, करण सिंह पटेल, रणवेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्रीय महामंत्री राजेश सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए नेताओं ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ी है। कार्यकर्ताओं व आमजन से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने, सेवा की भावना को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। इसके बाद जीजीआईसी में आयोजित सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम में विशाल रंगोली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सेवा भावना व विकसित भारत के संकल्प को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। संचालन जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी ने किया। सेवा ज्योति यात्रा के संयोजक पंकज त्रिपाठी, सह संयोजक मधुराज विश्वकर्मा व धर्मेंद्र सिंह, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग की संयोजक रेखा पासवान व सह संयोजक ज्योति प्रवीण रहीं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, अपर्णा सिंह गौतम, सुनीता गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्रसून तिवारी, नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विकास पासवान, दिनेश गुप्ता, संजय मोदनवाल, विनोद गौतम, ज्ञान चंद्र केसरवानी गायत्री सिंह मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages