स्कूल में हादसे के बाद छात्र का अंगूठा कटा, दो उंगलियां फ्रैक्चर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 23, 2026

स्कूल में हादसे के बाद छात्र का अंगूठा कटा, दो उंगलियां फ्रैक्चर

फतेहपुर, मो शमशाद । एक निजी स्कूल में दस वर्षीय छात्र के साथ गंभीर हादसा होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में हादसे के बाद बच्चे को समय पर इलाज नहीं दिलाया गया, बल्कि निजी वाहन से उसके घर भेज दिया गया। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला शहर के डाक बंगले के पास स्थित प्रकाश पब्लिक स्कूल का है। जहां कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 वर्षीय धैर्य श्रीवास्तव के साथ हादसा होने की बात सामने आई है। बच्चे की मां सपना श्रीवास्तव का आरोप है कि 22 अक्टूबर को करीब 12 बजे स्कूल में बच्चे के पैर में गंभीर चोट लगी, जिससे पैर का अंगूठा कट गया और दो उंगलियां फ्रैक्चर

मां की गोद में घायल छात्र।

हो गईं। परिजनों के मुताबिक स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 12.45 बजे निजी वाहन से घर भेज दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को आबूनगर स्थित लाइफ केयर सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे भर्ती करने की सलाह दी। परिजनों का दावा है कि अधिक खून बहने के कारण बच्चे की हालत गंभीर थी और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं, शाम करीब पांच बजे स्कूल प्रबंधक ओपी यादव अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया।  पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रबंधक ने बताया कि स्कूल में खलते समय बच्चे को चोंट लगी थी। बच्चे की पट्टी करवा कर घर भेज दिया गया था।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages