बिना अनुमति नई जगह पर नहीं रखी जाएगी दुर्गा प्रतिमा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

बिना अनुमति नई जगह पर नहीं रखी जाएगी दुर्गा प्रतिमा

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । नवरात्रि के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को थाना परिसर के सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों,गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों से प्रतिमा स्थापना को लेकर जानकारी ली।थाना प्रभारी ने कहा कि नवरात्रि में किसी नई जगह पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए उपजिलाधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के नई जगह पर प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी।पूर्व से जिन स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित होती


रही हैं,वहां भी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।उन्होंने लोगों से धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।प्रतिमा स्थापना,जुलूस या अन्य धार्मिक कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा,ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।पुलिस ने सभी से नवरात्रि के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages