पैलानी/बांदा, के एस दुबे । थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के मजरा शिवरामपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर बैठे युवक पर अचानक आक्रामक सुअर ने हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया।शिवरामपुर निवासी अशोक घर के बाहर बैठा था।इसी दौरान अचानक सुअर ने उस पर हमला कर दिया।सुअर के हमले में अशोक घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी जसपुरा लेकर पहुंचे।जंहा पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को
बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और आक्रामक सुअरों की समस्या बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से आवारा सुअरों को पकड़ने और ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment