बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर मे शुक्रवार की दोपहर जनतादल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्या व शराब बंदी को लेकर प्रदर्शन किया जिसमे सरकार व अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है, वही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बबेरू विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद बांदा में अवैध शराब की भट्टियों, जहरीली एवं मिलावटी शराब की बिक्री और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों का बढ़ता कारोबार युवाओं, विद्यार्थियों और परिवारों के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ज्ञापन में अवैध
शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गठित करने और विद्यालयों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास शराब की दुकानों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, नशामुक्ति केंद्रों की सुविधाएं मजबूत करने तथा उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। और बिहार जैसे यहाँ भी शराब बंदी की जाये, धरना प्रदर्शन में महिलाएं और पुरुष के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे, धरना प्रदर्शन के समय बबेरू कोतवाली का फोर्स मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment