घर की विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

घर की विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम

बबेरू/बांदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार देर शाम घर की विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, बता दे की दतौरा गांव निवासी शिवबिलास पुत्र शिरोमणि अंडौली स्टाफ के पास समोसे की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर पहुंचा और विद्युत लाइन ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।


परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की देर रात मेडिकल कॉलेज स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। जिसका बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम करवाया गया,  मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी प्रियंका देवी, मां राजा बेटी, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गया है। इस घटना को देखते हुवे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages