बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मांझीवा गांव में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए।घायलों में एक पक्ष से मुन्ना वर्मा (45) पुत्र गन्नी और उनकी पत्नी माया (40) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से गयाचरण (60) पुत्र भैयालाल, अशोक (27) पुत्र गयाचरण और कलुआ (55) पत्नी गयाचरण घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए मुन्ना वर्मा, उनकी पत्नी माया और दूसरे पक्ष के गयाचरण को जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मारपीट की घटना की जांच में जुटी हुई है।


No comments:
Post a Comment