न्याय की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा- अनिल मिश्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 3, 2026

न्याय की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा- अनिल मिश्रा

देवा द्विवेदी के परिवार को कानूनी सहयोग का आश्वासन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : स्वर्गीय देवा द्विवेदी के परिवार को न्याय और कानूनी सहयोग के लिए जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने शनिवार को सवर्ण आर्मी के साथ समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और हर संभव कानूनी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी विजय शुक्ला ने कहा कि संगठन पहले दिन से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग निष्पक्ष जांच, कानून का पालन और न्याय की है, न कि किसी के खिलाफ द्वेष की। सवर्ण आर्मी के


जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता द्विवेदी, ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष बादल मिश्र, स्वर्ण आर्मी के जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला महामंत्री मुन्नू गौतम, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र त्रिपाठी समाजसेवी सोनू शुक्ला, अरुण मिश्रा, प्रियंका ओझा, आवेश दीनबंधु पाण्डेय, सौरभ मिश्रा सहित अन्य लोग  सहित अन्य लोगों ने भी न्यायपूर्ण कानूनी प्रक्रिया के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने कहा कि देवा द्विवेदी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जिसके लिए वह पूरी ताकत से उनके साथ हैं और उनकी आवाज को दबने नहीं देंगे। सवर्ण आर्मी ने भी परिवार की हर संभव मदद के लिए तत्परता जताई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages