26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जिले के विभिन्न विकास खंडों में लगेंगे शिविर, दिव्यांगजनों से पंजीकरण कराने की अपील
बांदा, के एस दुबे । दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत जनपद बांदा में दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए चिन्हांकन एवं पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी बांदा अजय कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न विकास खंड परिसरों में शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन एवं नेत्रहीन छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया जाएगा। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए चिकित्सकीय परीक्षण तथा संस्तुति हेतु विशेषज्ञों की टीम भी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपलब्ध रहेगी।
शिविरों का निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है—
26 अक्टूबर 2026: विकास खंड परिसर, बड़ोखर खुर्द
27 अक्टूबर 2026: विकास खंड परिसर, महुआ- 28 अक्टूबर 2026: विकास खंड परिसर, तिंदवारी 29 अक्टूबर 2026: विकास खंड परिसर, नरैनी, 30 अक्टूबर 2026: विकास खंड परिसर, जसपुरा 31 अक्टूबर 2026: विकास खंड परिसर, बिसंडा 2 नवंबर 2026: विकास खंड परिसर, कमासिन 3 नवंबर 2026: विकास खंड परिसर, बबेरू आदेश के अनुसार शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शिविर स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा ग्राम प्रधानों और सचिवों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
शिविर में आने वाले दिव्यांगजन अपने साथ एक फोटो, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर उपस्थित हों, ताकि उनका पंजीकरण किया जा सके और पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित विकास खंड के शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण अवश्य कराएं।


No comments:
Post a Comment