मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया का संगठन विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 25, 2026

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया का संगठन विस्तार

नायाब खान व अतिकुर्रहमान को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

फतेहपुर, मो शमशाद । मुस्लिम समाज के सामाजिक, शैक्षिक व कानूनी हितों को मजबूती देने तथा संगठन का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। नायाब खान को कौशांबी का जिलाध्यक्ष, अतिकुर्रहमान को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद मोहम्मद अयाज को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, जैबुल अहमद अशरफी को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों

संगठन के नवमनोनीत पदाधिकारी।

को जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ मुस्लिम समाज को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी होते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें और समाज के लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने, समाज में जागरूकता बढ़ाने और आपसी एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages