सड़क पर बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को दावत, पीडब्ल्यूडी विभाग बेखबर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 30, 2026

सड़क पर बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को दावत, पीडब्ल्यूडी विभाग बेखबर

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । पचकौरी से शेखूपुर, शेखूपुर से मरझा होते हुए पैलानी डेरा जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़क के बीच बने बड़े-बड़े गड्ढों से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय राहगीर विनोद कुमार निषाद, अमर और छोटू ने बताया कि सड़क पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई


नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राहगीरों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को सड़क पर बने गहरे गड्ढों की तस्वीरें सामने आने के बाद भी विभागीय लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages