जल जीवन मिशन के साथ गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर ग्रामीणों को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

जल जीवन मिशन के साथ गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर ग्रामीणों को किया जागरूक

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना को लेकर ग्राम पंचायत विनवट व कठार के पंचायत भवन में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। एलएनटी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों को जल संचय एवं पानी की बचत के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को नल बंद रखने, पानी का


अनावश्यक बहाव रोकने और पाइप लाइन में लीकेज होने पर तत्काल सूचना देने की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली।  कार्यक्रम में अवर अभियंता अनुज कुमार, जूनियर इंजीनियर निशांत, अक्षत तिवारी, साइड इंजीनियर संदीप सहित अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages