हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया के आगे पुलिस प्रशासन नतमस्तक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया के आगे पुलिस प्रशासन नतमस्तक

बांदा, के एस दुबे । जिला प्रशासन व पुलिस बालू के अवैध खनन को समाप्त करने का चाहे जितना भी दावा करे लेकिन हिस्ट्रीशीटर खनन माफिया व प्रशासन व बांदा पुलिस की जुगलबंदी और गठबंधन दिनों-दिन मजबूत होता दिखता है।मामला जनपद बांदा तहसील नरैनी थाना गिरवां अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलावल के बरियारी खदान का है जहां गांव स्योंढा थाना गिरवां क्षेत्र में  खुलेआम बरियारी खदान से अवैध रूप से बालू खनन और अपने स्वयं के ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने नाम उजागर न करने पर बताया कि रामनरेश यादव उर्फ बड़ा


भइया पिछले कई महीनों से बरियारी खदान से अवैध बालू खनन व परिवहन कर डम्प करता है और उसके बाद डग्गी में भरवा कर दूरदराज गांवों में सप्लाई करता है। रामनरेश यादव के आपराधिक बैक ग्राउंड होने के चलते स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस बालू माफिया पर कार्यवाही करने से परहेज़ किये है। जिला बांदा में अवैध बालू खनन न होने के दावों को ठेंगा दिखाता रामनरेश यादव यूं ही बालू चोरी कर प्रशासन को लाखों करोड़ों की राजस्व की क्षति पहुंचाता रहेगा या इस पर भी कोई कार्यवाही होगी ये तो देखने की बात होगी ।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages